फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gusain Kasturba's girls meet BRC

गुसाईं कस्तूरबा की छात्राओं ने बीआरसी घेरा

Sat, 10 Mar 2018 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Sat, 10 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gusain Kasturba's girls meet BRC
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कप्तानगंज की छात्राओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। शैक्षिक भ्रमण के लिए लगातार तीन दिन से तैयार हो रही छात्राओं को साधन नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इससे शनिवार को सभी का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साईं छात्राओं ने बीआरसी का घेराव कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कप्तानगंज की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर बृहस्पतिवार को ही लुंबिनी जाना था। बगैर नाश्ता सुबह से ही सभी छात्राएं तैयार होकर बस का इंतजार करने लगीं, देर शाम तक बस नहीं पहुंची। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को भी हुआ। शनिवार को तीसरे दिन भी तैयार होकर छात्राएं बस का इंतजार करने लगीं लेकिन जब पूर्वाह्न 11 बजे तक बस नहीं पहुंची तो उग्र हो गईं। सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंच गईं। जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी बैठक कर रहे थे। छात्राओं ने बीआरसी पर नारेबाजी कर विरोध जताया। बताया कि शैक्षिक भ्रमण के नाम पर तीन दिन से वह सुबह तैयार हो जाती हैं। उन्हें यह बताया जाता है कि भ्रमण पर ही नाश्ता और भोजन का इंतजाम होगा। इसे तीन दिनों से उन्हें केवल शाम का भोजन मिलता है। कहा कि अब यह बर्दाश्त से बाहर हो गई है।
विज्ञापन

‘हमें अपना अधिकार चाहिए -अच्छा शिक्षा भोजन और प्यार चाहिए’, ‘हम बच्चों ने ठाना है -हमें अपना अधिकार पाना है’, हमें हमारा अधिकार दिलाओ, या कस्तूरबा बंद कराओ के नारे बुलंद करतीं छात्राओं ने कप्तानगंज चौराहे से ब्लॉक संसाधन केंद्र तक मार्चपास्ट की। जिम्मेदारों ने समझा-बुझाकर छात्राओं को शांत कराया। चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया और शैक्षिक भ्रमण की व्यवस्था नहीं बनाई गई तो डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान नीतू, रीमा, कंचन, प्रीति, चांदनी, खुशबू, रुचि और शालिनी सहित कई छात्राएं मौजूद रहीं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा का कहना है कि कप्तानगंज और रूधौली के कस्तूरबा विद्यालयों के बच्चों को एक साथ शैक्षिक भ्रमण पर लुंबिनी जाने की व्यवस्था बनी थी। किन्हीं कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर बच्चे गुस्सा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed