फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Guru Nanak Jayanti celibreted

Basti News: सजा गुरुग्रंथ साहिब का दरबार, गूंजा शबद-कीर्तन, मनी गुरुनानक जयंती

Wed, 09 Nov 2022 03:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2022 03:07 PM IST
सार

कार्यक्रम में कमिश्नर गोविंद एनएस राजू ने गुरु नानक देव के उच्च आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम शैलेश दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदर विधायक महेंद्र यादव, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा सहित कई लोगों ने गुरू दरबार में माथा टेका और उन्हें गुरुद्वारा की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti celibreted
गांधीनगर गुरूद्वारे में गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर डीआईजी आरके भारद्वाज को किया सम्मानित। - फोटो : BASTI

विस्तार

गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव पर गांधीनगर गुरुद्वारे में मंगलवार को गुरुग्रंथ साहिब का दरबार सजा। सतेंद्र सिंह रागी जत्था ने शबद कीर्तन किया। अंत में लंगर छक कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान आयुक्त, डीआईजी व डीएम, एसपी को सिरोपा देकर सम्मनित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कमिश्नर गोविंद एनएस राजू ने गुरु नानक देव के उच्च आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम शैलेश दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदर विधायक महेंद्र यादव, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा सहित कई लोगों ने गुरू दरबार में माथा टेका और उन्हें गुरुद्वारा की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दर्शन सिंह गुरु ग्रंथ साहिब को समर्पित अरदास कर गुरुनानक देव के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। कड़हा प्रसाद के वितरण के बाद गुरु के लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सारी संगत ने एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभूप्रीत सिंह, हरबंश सिंह, जरदार जगबीर सिंह, रविन्द्र पाल सिंह श्याल, हरजश सिंह, सतनाम सिंह, गौरव सिंह, कुलवेन्द्र सिंह जेमस अमर जीत सिंह बाबू, प्रभूजोत सिंह, सर्वजीत सिंह सानू, हरदीप सिंह, हरी सिंह बब्लू, अमृतपाल सिंह सनम, जगदीश शुक्ला, अमरमणि पांडेय, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed