फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gun 3323

फौजी के लाइसेंस निरस्तीकरण कार्रवाई शुरू

Thu, 05 Dec 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
gun 3323
फौजी के लाइसेंस बंदूक निरस्तीकरण कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

बस्ती। दुबौलिया थाने के उमरिया में पट्टीदारी के युवक की हत्या करने वाले सैनिक अशोक दुबे के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। शस्त्र निर्गत करने के प्राधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट स्तर से लाइसेंस रद्द करने की नोटिस जारी की जा चुकी है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बंदूक जल्द बरामद कर मालखाने में जमा कराई जाएगी।

28 नवंबर को बोए गए खेत में ट्रैक्टर चलाने के विवाद के दौरान बीस वर्षीय राज मोहन पर अशोक दुबे ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। थल सेना में कार्यरत अशोक दुबे 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। खेत में हिस्से को लेकर पट्टीदार संपत दुबे से विवाद था। जिसे लेकर 28 नवंबर को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया मगर शाम को ट्रैक्टर से जुताई कराते समय अशोक दूबे ने कहासुनी के बीच राजमोहन पर गोली दाग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed