{"_id":"65f9d9ac27715531720e8cdc","slug":"gujhiya-sad-due-to-the-attitude-of-dry-fruits-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113369-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई : मेवे के तेवर से गुझिया उदास, बढ़ गए डेढ़ गुना दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई : मेवे के तेवर से गुझिया उदास, बढ़ गए डेढ़ गुना दाम
Wed, 20 Mar 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
गुझिया में पड़ने वाले मेवे के दाम में काफी बढ़ोतरी, तेल और डालडा के दाम भी बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर इस बार लोगों को पकवान बनाने के लिए जेब और ढीली करनी पड़ रही है। खाद्य पदार्थों के दाम में करीब दस फीसदी उछाल आया है। बेसन के दाम 70 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गया है। तेल और डालडा के दाम भी बढ़ गए हैं। मैदा 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यूं कहें कि गुझिया में पड़ने वाले मेवे के दाम में काफी बढ़ोतरी हो गई है।
होली में अमूमन सभी घरों में गुझिया, सेव, मटरी, दही बड़ा, पकौड़ा समेत अन्य पकवान बनाए जाते हैं। इसके लिए खाद्य सामग्री मेंदा, बेसन, तेल, घी, खोवा, चीनी, बूरा के साथ ही मूंग व उड़द की दाल की जरूरत होती है। लोग त्योहार की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वस्तुओं के बढ़े दाम उनकी जेब पर असर डाल रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा वस्तुओं के दाम अधिक हो गए हैं। सरसों का तेल बीते वर्ष 95 रुपये किलो का था, वह अब 115 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। चीनी के दाम 38 रुपये प्रति किलो थे, जो अब 40 से 42 हो गए हैं। उड़द की दाल 80 से 90 रुपये थी, जो अब 120 रुपये किलो हो गई है।
पुरानी बस्ती के व्यवसाई विक्की गुप्ता ने बताया कि चिरौंजी के दाम दोगुने से भी ज्यादा जा पहुंचे हैं। माहभर पहले एक किलो चिरौंजी 1200-1,700 रुपये में मिलती थी, पर अब 2700 रुपये किलो तक बिक रही है। मखाना के दाम 450 रुपये थे, जो अब 900 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं। छुआरा की कीमतें 400 रुपये प्रति किलो तक है। किसमिस भी डेढ़ गुना तक महंगी हो गई है।
विज्ञापन
160 रुपये किलो बिक रहा नारियल गोला 200 पर जा पहुंचा है। काजू सहित अन्य मेवों के दाम भी बढ़ गए हैं। किनारा व्यवसाई विजय गुप्ता बताते हैं कि मसालों में तेज पत्ता, छोटी व बड़ी इलायची, काली मिर्च, जायफल आदि के दाम स्थिर हैं। हल्दी के दाम 60 से 70 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। माहभर पहले 120 रुपये किलो बिकने वाली हल्दी अब 190 रुपये तक बिक रही है।
मेवा भी लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। मखाने के दाम जहां 600 रुपये किलो थे, वह अब 1000 रुपये प्रति किलो हो गया है। छुहारा 200 से 400 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी प्रकार काजू भी 600 से 800 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। दाख भी 20 रुपये किलो तक महंगी हो गई है। चिरौंजी की कीमत पिछले वर्ष जहां 1400 रुपये थी, वह अब 2400 रुपये प्रति किलो हो गई है।
-- -
रमजान के कारण फलों के दाम बढ़े
फल मंडी में 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा अंगूर अब 60 रुपये, अनार 80 से 100 रुपये, सेब 100 से 120 रुपये, संतरा 50 से 70 रुपये, तरबूज 40 से 50 रुपये, पपीता 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। फल विक्रेता राजू के मुताबिक होली और रमजान एक साथ होने की वजह से कीमतें बढ़ी हैं।