फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   graduate girls student dead body recoverd

छत के कुंडे से लटका मिला स्नातक छात्रा का शव

Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
graduate girls student dead body recoverd
छत के कुंडे से लटका मिला स्नातक छात्रा का शव
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी अंतर्गत पूरे गढ़वाल गांव की 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव साड़ी के फंदे से लटका पाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना से साक्ष्य एकत्रित किया। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि पारुल दुबे पुत्री विनोद कुमार दुबे के परिवार वालों से पूछताछ की गई है। पिता विनोद कुमार दुबे ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे। उनकी पत्नी गायत्री गाय को चारा-पानी दे रही थीं। वापस लौटकर आने पर देखा कि पारुल का कमरा अंदर से बंद है। मां के आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इतने में आसपास के लोग भी जुट गए। सबके सहयोग से दरवाजा खोला गया तो छत के कुंडे से पारुल का शव लटका पाया गया। वह स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed