फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Governor Anandiben Patel registration of eunuchs from Basti started portal

UP: राज्यपाल आनन्दीबेन ने किया किन्नरों को सम्मानित, ट्रांसजेंडर पोर्टल पर पंजीकरण से मिलेगा योजनाओं का लाभ

Mon, 04 Sep 2023 08:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 08:26 PM IST
सार

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की मौजूदगी में बस्ती से किन्नरों का पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया है। दो ट्रांसजेंडर को राज्यपाल ने सम्मानित किया। मुख्य कार्यकारी अजय ने राज्यपाल को योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel registration of eunuchs from Basti started portal
कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लगे विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण किया। इस कड़ी में उन्होने इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी एनजीओ द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की किन्नरों के लिए योजना ‘स्माइल’ और  प्रधानमंत्री दक्ष- योजना से प्रेरणा लेते हुए किन्नरों के कौशल विकास और आजीविका के लिए ‘हुनरमंद किन्नर’  का कार्यक्रम के स्टाल का निरीक्षण किया। महामहिम राज्यपाल ने हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम के दो प्रशिक्षुओं किन्नर काजल और रेखा किन्नर को पुरस्कृत किया।  

विज्ञापन


इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने राज्यपाल को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में एनजीओ द्वारा ट्रांसजेंडर पर एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया और केंद्रीय योजना स्माइल के अंतर्गत भारत सरकार के ट्रांसजेंडर पोर्टल पर जिले का पहला पंजीकरण ट्रांसजेंडर काजल किन्नर को प्रतीकात्मक पंजीकरण कार्ड राज्यपाल द्वारा दिया गया। इस पंजीकरण कार्ड से किन्नर को भारत सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम के अंतर्गत किन्नरों के लक्षित समूह को सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण, और 5 से 15 वर्ष के किन्नर बच्चों को खेलकूद और पढ़ाई के लिए प्रेरित करने भारत सरकार के ट्रांसजेंडर पोर्टल पर उनके पंजीकरण जैसे कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। ट्रांसजेंडर को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि वह स्वरोजगार में लगकर गरिमा पूर्ण जीवन जी सके और एक प्रगतिशील और विकासशील समाज के रूप में इनकी हर जरूरत को पूरा कर जीवन को बेहतर बनाया जाए। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। आजीविका और उद्यम के लिए वांछित व्यक्तियों की सहायता एनजीओ का मूल मंत्र है। एनजीओ यह प्रयास कर रहा है कि ट्रांसजेंडर समुदाय अब भीख ना मांगे बल्कि अपने बलबूते पर स्वरोजगार से अपने हुनर से अपना और अपने परिवार का निर्वहन कर सके। एनजीओ का प्रयास है कि ‘ताली बजाऊंगी नहीं बजवाऊंगी’ की कहावत को सही साबित कर सके।


उत्तर प्रदेश की किन्नर कल्याण बोर्ड के माध्यम से किन्नरो के कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किन्नरो को प्रदान कराया जा सकें इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है। मौके पर डॉ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, संजय पाण्डेय, आलोक निधि पाण्डेय, डॉ सुरभि सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed