फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Governor Anandi Ben Patel said that India's impression has now changed in the whole world

UP: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बोलीं, 'अब दुनिया में बदल गई छाप, विश्व गुरु बनने जा रहा भारत'

Mon, 04 Sep 2023 11:50 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:50 PM IST
सार

बस्ती जिले के सल्टौआ गोपालपुर के चौकवा ग्राम पंचायत के आदर्श गांव लेदवा में उपस्थित जनसमूह को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी गरीबों, बूढ़ों और चूहे-बिल्ली का देश कहा जाने वाला भारत अब विश्व गुरु बनने जा रहा है।

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel said that India's impression has now changed in the whole world
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि भारत की छाप अब पूरी दुनिया में बदल चुकी है। कभी गरीबों, बूढ़ों और चूहे-बिल्ली का देश कहा जाने वाला भारत अब विश्व गुरु बनने जा रहा है। 20 देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन 7 सितंबर से 10 सितंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में होने जा रहा है। इसके जरिये जी-20 में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्ष हमारी संस्कृति, संस्कार, प्रगति और वैभव से परिचित होंगे।

विज्ञापन


सोमवार को जनपद भ्रमण पर आई सल्टौआ गोपालपुर के चौकवा ग्राम पंचायत के आदर्श गांव लेदवा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं। कहा कि समूचे विश्व की कुल संपत्ति का 80 प्रतिशत हिस्सा और कुल भूभाग का 75 प्रतिशत हिस्सा जी-20 में शामिल देशों के पास है। शिखर सम्मेलन के दौरान यह सभी देश भारत की समृद्धि, विरासत, प्रज्ञा, रिसर्च सभी से अवगत होंगे। देश के प्रधानमंत्री और वैज्ञानिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर बड़ा काम हुआ है। चांद पर भारतीय यान को सफलता पूर्वक पहुंचते हुए पूरी दुनिया ने देखा। इस पर महज 615 करोड़ का खर्च आया। इससे 1500 से 2000 करोड़ रुपये तो फिल्म बनाने में खर्च हो जाता है। हमारे वैज्ञानिकों ने 2 सितंबर को आदित्य एल-वन भी लांच कर दिया है। यह डेढ़ लाख करोड़ किलोमीटर की दूरी तय करके सूर्य पर पहुंचकर अभ्यास करेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह सब संभव हुआ है। इन प्रयोगों के जरिये भारत ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। यहीं हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है इसरो सेंटर में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा है। विश्वविद्यालयों में 80 प्रतिशत गोल्ड मेडल लड़कियों को मिल रहा है। लड़कों को 20 प्रतिशत गोल्ड मेडल मिल पा रहा है। यह स्थिति चिंताजनक है। पढ़ाई में आधा का हिस्सा होना चाहिए। ऐसा यदि नहीं हुआ तो वह भी दिन आएगा जब लड़कियों के लिए शादी योग्य लड़के नहीं मिलेंगे। कम योग्यता पर लड़कियां उन्हें रिजेक्ट कर देंगी। यह स्थिति तब है जब लड़कियों को पढ़ने के लिए सरकारी स्कूलों में भेजा जा रहा है और लाडले को अधिक से अधिक फीस देकर प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है। ऐसा भेदभाव ठीक नहीं है। बच्चे हमारे परिवार के फूल है। उन्हें अच्छे संस्कार दीजिए और उनकी प्रतिभा को खिलने दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब वह किसी सजायफ्ता कैदी की फाइल देखती हैं और उस पर 5-7 लोगों के खून का अपराध होता है तो वह पीड़ा से भर जाती है। कुछ मामलों में तो रुपये के लिए लोग माता, पिता, पत्नी तक का खून किए होते हैं। तब यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ता है कि हमारा संस्कार, शिक्षा और आदर्श कहां गया। उन्होंने उपस्थिति समूह का आह्वान करते हुए कहा कि प्रण लीजिए कि हम अच्छे संस्कार के साथ जिंदगी बिताएंगे और खूनी खेल नहीं होने देंगे। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं एक साथ गांवों में देखकर मंशा साकार होती नजर आ रही है। अमृत सरोवर, अमृत वाटिका, मार्डन स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन यह सब एक साथ गांव में देखकर खुशी होती है। इसके पहले राज्यपाल बैंडबाजे के साथ स्वागत हुआ। बालिकाओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed