{"_id":"62a0d2c375727c51844013d7","slug":"government-summoned-the-list-of-suspended-teachers-basti-news-gkp4396605185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की
विज्ञापन
शासन ने निलंबित शिक्षकों की सूची तलब की
12 शिक्षक हुए थे निलंबित, छह हो चुके हैं बहाल
बस्ती। परिषदीय विद्यालय में सवा दो वर्ष से निलंबित शिक्षकों की सूची शासन ने तलब की है। इसमें शिक्षकों के निलंबन, आरोपपत्र देने, जांच अधिकारी की रिपोर्ट, इसके बाद उसकी बहाली की तिथि और आवंटित विद्यालयों की सूचना मांगी गई है। जिले में एक जनवरी 2020 के बाद 12 शिक्षकों को निलंबित किया गया था। इनमें छह शिक्षकों को जांच के बाद बहाल कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने एक जनवरी 2020 से 25 मई 2022 के मध्य निलंबित हुए शिक्षकों के संबंध में 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट बीएसए से मांगी हैं। इसमें शिक्षकों का नाम व पद, कार्यरत विद्यालय, ब्लॉक का नाम, निलंबन तिथि, निलंबन का कारण, जांच अधिकारी का पद व नाम, निलंबित शिक्षकों को आरोपपत्र देने की तिथि, निलंबित शिक्षकों की ओर से जवाब देने की तिथि मांगी गई है।
जिले में एक जनवरी 2020 से 25 मई 2022 तक 12 शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी थी। इनमें से छह शिक्षकों को जांच के बाद बहाल कर दिया गया। अब भी छह शिक्षक निलंबन का सामना कर रहे हैं। इनके प्रकरणों की जांच हो रही है। जो शिक्षक अभी भी निलंबित चल रहे हैं। उसमें प्राथमिक विद्यालय सरौना के सहायक अध्यापक सूर्यभान, प्राथमिक विद्यालय बेलहरा की मंजूलता, प्राथमिक विद्यालय बरहुआ के गौरव त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय मूडघाट के राम मोहन उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय भानपुर के सत्येंद्र कुमार सिंह और प्राथमिक विद्यालय शिवांगी कसौधन शामिल हैं।
विज्ञापन
बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शासन की ओर से एक जनवरी 2020 से निलंबित शिक्षकों की सूची मांगी थी। निर्धारित प्रारूप पर सूची भेज दी गई है।