फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government is neglecting farmers: Rakesh Tikait

किसानों की उपेक्षा कर रही है सरकार : राकेश टिकैत

Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Government is neglecting farmers: Rakesh Tikait
मुंडेरवा में शहीद किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिक? - फोटो : BASTI
किसानों की उपेक्षा कर रही है सरकार : राकेश टिकैत
विज्ञापन

मुंडेरवा में शहीद किसानों की याद में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कहा, सरकार नहीं कर रही फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित
मुंडेरवा (बस्ती)। शहीद किसानों की याद में रविवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से मुंडेरवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार, किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है। फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने के लिए विवश होना पड़ा। न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए लंबे संघर्ष की जरूरत है। महंगाई से त्रस्त किसान फसल उत्पादन को लेकर चिंतित हैं। उन्हें लागत के सापेक्ष उत्पादन का दाम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में खेती से उनका मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

सदर विधायक महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार किसानों को परेशान करने का काम कर रही है। विधायक रुधौली राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सत्ता के बल पर सरकार किसानों का शोषण कर रही है। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने कहा कि सरकारों ने हमेशा किसानों को ठगने का काम किया है। वह बाहर से किसानों की हितैषी दिखती है, लेकिन अंदर से उद्योगपतियों के इशारे पर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहा कि किसानों की उपज के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है। गन्ना समर्थन मूल्य करीब पांच सौ रुपये बढ़ाए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय सचिव दीवान चंद पटेल ने कहा कि किसानों की हालत खराब है, लेकिन सरकार द्वारा इस पर चिंतन नहीं किया जा रहा है।
कार्यक्रम को भाकियू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, राजपाल शर्मा, राजवीर सिंह जालौन, शोभाराम ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में 11 दिसंबर 2002 में पुलिस फायरिंग में मारे गए तीन किसानों धर्मराज, तिलकराज व बद्री प्रसाद और घायलों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाकियू पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अतुल आनंद को सौंपा।

इस मौके पर रामचंद्र चौधरी, राम किशोर पटेल, राघवेन्द्र शाही, विनय सिंह, सतीश ओझा, सुभाष चंद्र किसान, परमात्मा चौधरी, चंद्रप्रकाश, सूर्य प्रकाश सिंह, जनार्दन मिश्रा, डॉ. आरपी, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed