{"_id":"6486296b542475c389001846","slug":"gorakhpurs-simis-body-was-found-on-the-side-of-the-road-basti-news-c-7-1-203117-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर की सिमी का था सड़क के किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर की सिमी का था सड़क के किनारे मिला शव
Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। फोरलेन पर परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बरौरा गांव के पास सात जून को सड़क के किनारे जिस महिला का शव बरामद हुआ था, उसकी शिनाख्त सिमी श्रीवास्तव (44) पत्नी अभिषेक श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर 112 आई, जंगल तुलसीराम, बिछिया शिवपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। रविवार को परशुरामपुर थाने पर पहुंचे बालोचाहा लाला टोला थाना पडरौना जनपद कुशीनगर निवासी भाई अभिषेक ने शव की पहचान की। साथ ही उसने अपने जीजा पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है।
भाई से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार, सिमी श्रीवास्तव की शादी करीब 12 वर्ष पहले अभिषेक श्रीवास्तव के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि उनका पति अभिषेक उन्हें प्रताड़ित करता था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से कमजोर हो गई थीं। उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। करीब छह माह से वह अपने पति से संबंध ठीक न होने के कारण मायके में रह रही थी। बीते कुछ दिनों से सिमी अपनी मौसी माला श्रीवास्तव पत्नी मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी राजेंद्र नगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के यहां रहने आ गई थीं। वह सात जून की सुबह उनके घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई थीं। परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि समाचार पत्र में फोटो के साथ सूचना प्रकाशित कराई गई थी। इसकी मदद से मृतका की शिनाख्त सिमी श्रीवास्तव के रूप में हो सकी। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।