फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gold trader cheated of Rs 10 lakh

Basti News: सोना कारोबारी से ठगे दस लाख रुपये

Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gold trader cheated of Rs 10 lakh
तुलसीपुर का रहने वाला है व्यापारी, पांच आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने 14 फरवरी को फव्वारा तिराहे पर तुलसीपुर के व्यापारी से सोना खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने के मामले में तीन नामजद सहित पांच आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। व्यापारी का आरोप है कि ठगी करने वाले दो युवक पुलिस की वर्दी पहने थे।
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर के व्यवसायी आकाश सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह सोना का कारोबार करते हैं। 14 फरवरी को व्यवासायिक कार्य से बस्ती आए थे। दो लोगों से सोने के लेनदेन की बात हुई थी। उन लोगों से बातचीत के आधार पर नकद दस लाख रुपये लेकर आया था। शाम 6:30 बजे फव्वारा चौराहे पर आरोपियों ने सोना देने के लिए बुलाया। इसके बाद पैदल ही सर्किट हाउस के पास ले गए और रुपये वाला बैग एक व्यक्ति ने ले लिया। साथ आए मुन्ना नाम के व्यक्ति के पास सोने वाला बैग था।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस की वर्दी में दो युवक अलग-अलग बाइक से वहां पहुंचे और पूछताछ कर मुन्ना को दो थप्पड़ मारा। व्यापारी का कहना है कि पुलिस की वर्दी पहने युवकाें ने मुन्ना को बाइक पर बैठाकर तथा दूसरे मोटर बाइक पर संतोष और एक अन्य को बैठा कर अमहट की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश ने आरोपी ठग गिरोह के गुर्गे हैं और लोगों को झांसा देकर ठगते हैं। पुलिस ने आकाश की तहरीर के आधार पर मोबाइल नंबर 7744886537 के धारक नाम संतोष, मुन्ना व सद्दाम के अलावा दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद केस दर्ज किया गया है। ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed