फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gm inspected munderwa sugar mill

मुंडेरवा शुगर मिल का जीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 19 Apr 2019 12:01 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 19 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
gm inspected munderwa sugar mill
चीनी मिल का निरीक्षण करते एमडी। - फोटो : amar ujala
मुंडेरवा। प्रदेश राज्य चीनी निगम के महानिदेशक विमल कुमार दूबे ने बृहस्पतिवार को नवनिर्मित मुंडेरवा शुगर मिल का निरीक्षण किया। जीएम ने मिल हाउस, बॉयलर, ब्वॉयलिंग हाउस तथा पॉवर हाउस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्य को मई के अंत तक प्रत्येक दशा में पूरा करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जीएम ने केन जूस निकलने के बाद और चीनी बनने तक जो भी कार्य अधूरा है उसे पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के बिजनेस हेड संजय अवस्थी और प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेश सिंह चौहान को दिए। टर्बाइन, कूलिंग टॉवर, ईटीपी आदि अपूर्ण मशीनरी को जल्द पूर्ण करने को कहा। महाप्रबंधक टेक्निकल एमके कुलश्रेष्ठ ने कार्यदायी संस्था के मैनेजर सुरेश सिंह चौहान को निर्देशित किया कि शुगर मिल के यार्ड के सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। एमडी ने जीएम ब्रजेन्द्र कुमार द्विवेदी को कहा कि नवनिर्मित शुगर मिल के प्रत्येक मशीनरी की सूची बनाकर जल्द से जल्द मुख्यालय को भेजें। इस मौके पर संजय अवस्थी, एमडी जगदीश आनन्द, जीएम ब्रजेन्द्र कुमार द्विवेदी, प्रोजेक्ट एचओडी योगेश कुमार, पूर्व जीएम आरपी सिंह, चीफ इंजीनियर विजय कुमार सिंह, रवि प्रभाकर, अरविंद श्रीवास्तव, राकेश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed