फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl students will participate in the conference in Mau

Basti News: मऊ में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगी छात्राएं

Tue, 09 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Girl students will participate in the conference in Mau
 एबीवीपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक।  
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक गांधीनगर स्थित परिषद कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मऊ में 15 मई को आयोजित सम्मेलन में जिले से सौ छात्राओं को भेजने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों का एक ऐसा संगठन है जो राष्ट्र और समाज हित में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। बताया कि 15 मई को मऊ जनपद में 1,500 छात्राओं का सम्मेलन होना है, इसमें बस्ती से करीब 100 छात्राएं हिस्सा लेने जाएंगी। 18, 19 व 20 मई को मऊ में ही प्रांत की समीक्षा योजना बैठक होनी है जिसमें 16 जिलों से कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 29 और 30 मई को गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के शिक्षक वर्ग का सम्मेलन होना है। कार्यक्रम में जिले के तमाम शिक्षक हिस्सा लेंगे। विभाग प्रमुख जितेंद्र शाही ने कहा कि जिले के सभी नगर इकाइयों में प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे, जिला प्रमुख डॉ. विजय शुक्ला ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए कार्यशाला होगी। मौके पर प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव, शिवानंद पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, शुभम मिश्र, अभिषेक चौधरी, स्निग्धा श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, धनुषधारी चतुर्वेदी, सूरज शुक्ला, अनुभव सिंह, करन पाठक, लालचंद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed