{"_id":"60e5ebcc8ebc3ebf22589faf","slug":"girl-dies-after-being-hit-by-bike-basti-news-gkp4010259154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से बालिका की मौत
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से बालिका की मौत
बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के पचमोहनी चौराहे पर बाइक की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालिका सायबी पुत्री मो. यासमीन निवासी पचमोहनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बाइक सवार मौके से भाग निकला।
घायल बालिका को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से घर में मां नजीबुन्निशा सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सायबी चार बहनों व तीन भाइयों में छोटी थी। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।