फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl ate white powder for refusing marriage, lover arrested

Basti News: समाधान दिवस पर नहीं बनी बात -प्रेमी का ये रुप देख प्रेमिका ने खाया सफेद पाउडर, प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

बस्ती के कलवारी में आयोजित समाधान दिवस में प्रेमी- प्रेमिका समझौता के लिए आए थे। प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने थाने पर आयोजित समाधान दिवस में सफेद पाउडर खाकर पानी पीने की कोशिश की। पुलिस को लगा कि वह जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश कर रही है, इसलिए सभी सकते में आ गए।

विज्ञापन
Girl ate white powder for refusing marriage, lover arrested
प्रेमिका ने सफेद पाउडर खाया।( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने थाने पर आयोजित समाधान दिवस में सफेद पाउडर खाकर पानी पीने की कोशिश की। पुलिस को लगा कि वह जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश कर रही है, इसलिए सभी सकते में आ गए। आनन फानन में युवती को सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


हालांकि डाक्टर के अनुसार, युवती में जहरीला पदार्थ खाने के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। एहतियातन उसे भर्ती कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के सदावृक्ष निषाद से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के अनुसार सदावृक्ष ने उससे शादी का वादा किया था। करीब दो वर्ष पहले सदावृक्ष कमाने पुणे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 29 फरवरी को युवती भी बिना घरवालों को बताए उसके पास चली गई। अगले दिन युवती के घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी। परिवार वालों के जरिए पुलिस के दबाव बनाने पर दोनों लौटकर घर आए। शनिवार को समाधान दिवस के दौरान दोनों पक्ष थाने में बुलाए गए।

अधिकारियों के सामने सदावृक्ष ने युवती को साथ रखने से इनकार कर दिया, जबकि युवती उसके साथ जाने पर अड़ी थी। इसी दौरान युवती अचानक उठकर थाना परिसर में स्थित नल पर गई और जेब से एक पुड़िया निकालकर उसमें रखा सफेद पाउडर खाकर पानी पीने लगी। तभी एक चौकीदार ने उसे पकड़ लिया। लोगों को लगा कि उसने जहर खाया है। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया।


लड़की के पिता का कहना है कि सदावृक्ष उनकी लड़की को साथ ले गया था। इससे समाज में हमारी बेइज्जती हुई है। इसलिए अब सदावृक्ष हमारी लड़की को अपने साथ ही ले जाए। युवती का भी कहना है कि आरोपी ने उसे शादी करने के लिए पुणे बुलाया था मगर वहां जाने पर शादी से मुकर गया। पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed