{"_id":"5e6a79808ebc3ea7c13c2970","slug":"ghar-par-chadhkar-patthrao-basti-news-gkp344442162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर चढ़कर पथराव, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती जिले में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कुंवरापुर गांव में दबंगों ने जगदीश सिंह के घर पर हमला क
- फोटो : BASTI
Link Copied
घर पर चढ़कर पथराव, लूटपाट
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। परशुरामपुर क्षेत्र के कुंवरापुर गांव में बुधवार रात करीब एक बजे डेढ़ दर्जन दबंगों ने विपक्षी के घर पर धावा बोल दिया। ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही चैनल तोड़कर घर में घुस गए और तोड़फोड़ की गई। हमले से भयभीत परिजनों ने भागकर जान बचाई। पुलिस की गाड़ी आते देख दबंग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। आरोपियों के घरवाले भी घर में ताला लगा खिसक लिए। जिन्हे देर रात तक पुलिस ढूंढती रही। गृहस्वामी जगदीश सिंह ने भूमि विवाद को घटना के पीछे वजह बताया है। पुलिस को रघुनाथ सिंह, ललन सिंह, श्रीचंद, मिंटू सिंह सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें एक लाख 70 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन आदि लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
जगदीश सिंह ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर में पुल निर्माण में सुपरवाइजर का काम करते हैं। उनके घर के मुख्य रास्ते में विपक्षी रघुनाथ सिंह के घरवालों ने अपने घर की नाली का पानी खोल दिया था जिससे कीचड़ में आने जाने से मुश्किल हो रही थी। दो दिन पूर्व जलभराव वाले स्थान पर एक ट्रॉली मिट्टी गिरवा दी जिससे विपक्षी मारने पीटने और जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात एक बजे घर में घुसकर मेरे भाई विनोद सिंह, अंकुर और बहन उर्मिला को मारा पीटा गया और नकदी, सोने की चेन आदि लूट ले गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।