{"_id":"5707f2884f1c1b1370c8111d","slug":"gaura-upadhyay-devastation-caused-by-heavy-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा उपाध्याय में भीषण आग से मची तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरा उपाध्याय में भीषण आग से मची तबाही
अमर उजाला ब्यूरो बस्ती
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार को आग ने कहर बरपाया। गौरा उपाध्याय गांव में कई मकान आग की भेंट चढ़ गए तो गोनार गांव में खेत में तैयार खड़ी छह एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई।
गौरा उपाध्याय गांव में दिन में तीन बजे अज्ञात कारणों से रामसजीवन के छप्पर में लगी आग ने देखते ही देखते गांव के दर्जन भर लोगों के आशियाने, घारी, भुसैला आदि को राख कर दिया। इस दौरान दो बाइकें भी जल गई।
गौरा उपाध्याय निवासी माधव चौधरी का पक्का मकान, घारी, और दो बाइक आग की भेंट चढ़ गया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, नगदी, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गया। एक अनुमान के मुताबिक माधव का तीन लाख रुपए से उपर का सामान आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा खेमई चौधरी, प्रेमशंकर, रामनिवास, बाबूराम, कलई, रामदेव, श्यामदेव, रामनरेश, रामआसरे, रामसजीवन और रामतीरथ के छप्पर, घारी और भुसैले आग में जल गए।
विज्ञापन
वहीं गोनार गांव के सिवान में लगी आग में तकरीबन छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी। गोनार, बडगोखास, बडगो पुरा, भिटहा के किसानों ने मिलकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।आग से प्रभावित होने वालों में सूर्यलाल, रामलला, मुनिलाल, शिवलला, टिन्नू प्रसाद, चन्द्र प्रकाश आदि किसान हैं।