{"_id":"5e6bcbbd8ebc3ea82340052e","slug":"ganne-ki-perrai-band-basti-news-gkp344574670","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनान चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान चीनी मिल में गन्ने की पेराई बंद
बभनान(बस्ती)। बरसात के चलते बभनान चीनी मिल में शुक्रवार की सुबह पेराई ठप हो गई। जिम्मेदारों का कहना है जैसे ही मिल पर पर्याप्त गन्ना पहुंचेगा पेराई शुरू हो जाएगी।
चीनी मिल के मौजूदा पेराई सत्र में 78 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यही से गन्ना मिल में पहुंचता है। बरसात के चलते सिर्फ 44 क्रय केंद्रों पर ही गन्ने की तौल हो पा रही है। कहीं-कहीं क्रय केंद्रों पर गन्ने की लोडिंग करने वाले मजदूर भी होली में घर चले गए हैं जिसके चलते और समस्या आ रही है। चीनी मिल के श्रम अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मौजूदा सत्र में बरसात की वजह से पेराई सत्र बाधित हो रहा है। मिल पर गन्ना नहीं पहुंच पा रहा है जिसके चलते मिल बंद करनी पड़ रही है। बताया कि मार्च के अंत तक संपूर्ण गन्ना पेराई कर सत्र समापन का लक्ष्य था लेकिन अब बरसात होने के चलते इसका असर चीनी मिल पर पड़ रहा है। मौसम साफ होने पर पेराई सत्र 15 दिन और बढ़ाना पड़ेगा।