फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ganna kisan Soshan mudda Garmaya

वार्षिक बैठक में गरमाया गन्ना किसानों के शोषण का मुद्दा

Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ganna kisan Soshan mudda Garmaya
गन्ना किसानों के शोषण का मुद्दा गरमाया
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती )। गन्ना सहकारी समिति पर रविवार को गन्ना किसानों के साथ गन्ना निकाय की18वीं वार्षिक बैठक चेयरमैन मंजू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख केके सिंह की मौजूदगी में चीनी मिलों की ओर से किसानों के शोषण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में गन्ना किसानों के शोषण रोकने के लिए प्रस्ताव पारित कराए गए जिसमें मुख्य रूप से क्रय केंद्रों पर गन्ना की उतरवाई को लेकर धन उगाही व खाद-बीज के मूल्यों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके साथ ही किसानों के गन्ने की बिक्री पर्ची पर वजन न अंकित करने की शिकायत पर भी चर्चा की गई व प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंजू सिंह ने किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद सिंह ने बैठक में आए हुए किसानों के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही समिति का वार्षिक बजट 2022-23 सर्वसम्मति से पारित किया गया और 2021-22 की बैलेंस शीट व स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि समिति को 50 लाख का लाभ प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविन्द सिंह ने किया। इस मौके पर गन्ना विकास समिति के सचिव देव स्वरूप शुक्ला व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र सिंह के अलावा सत्य प्रकाश सिंह, सिद्धांत सिंह, मटेलू सिंह ,तिन्नी सिंह, बृजेश मिश्रा , बाबूराम वर्मा, गोपाल सिंह, पुत्तू तिवारी, राजेश्वर सिंह, रमाकांत सिंह, रमेश दुबे, सीताराम यादव, बसंत निषाद, राधेश्याम वर्मा, निरंकार सिंह, प्रेम सिंह व रामलौट पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed