फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster with Rs 25,000 reward on his head arrested.

Basti News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gangster with Rs 25,000 reward on his head arrested.
संतकबीरनगर। दुधारा थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित और 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। वह काफी समय से फरार था। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी नौवागांव स्थित बाग के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुबह करीब 6:15 बजे पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक अग्रहरि निवासी ग्राम गुदी, थाना मुंडेरवा, बस्ती के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 180 रुपये नकद बरामद हुए, जिन्हें सील कर दिया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को भी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed