फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on cyber criminal Jeetu gang, property will be confiscated

साइबर अपराधी जीतू गिरोह पर गैंगेस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gangster on cyber criminal Jeetu gang, property will be confiscated
साइबर अपराधी जीतू गिरोह पर गैंगेस्टर, जब्त होगी संपत्ति
विज्ञापन

बस्ती। बायोमेट्रिक क्लोनिंग के जरिए बैंक खाते से रकम निकाल लेने वाले गोरखपुर के जीतू गिरोह के सरगना समेत तीन साइबर अपराधियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
28 दिसंबर 2020 को कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जितेंद्र कुमार चौहान उर्फ जीतू, आकाश और भूपेंद्र कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी निवासीगण गोरखपुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तीनों के पास से चार लाख रुपये नकदी, स्कार्पियो के अलावा कई कार्ड आदि सामान बरामद किया गया था। छानबीन में पता चला कि इस गैंग ने सवा करोड़ से अधिक की हेराफेरी की है। सरगना जीतू ने 32 लाख रुपये का गारमेंट्स का कारखाना खोल लिया है। कोतवाल के मुताबिक, गैंगेस्टर के तहत संपत्तियां जब्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन

असल में पहली जुलाई 2020 को प्रेमचंद्र नामक व्यक्ति ने थाना कोतवाली पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दो बैंक खातों से अलग-अलग तिथियों में दस-दस हजार करके 60 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। 28 दिसंबर को तीनों बदमाशों को बड़ेवन के पास से पकड़ा गया था। तीनों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव के मुताबिक, इस गिरोह के सदस्य सबसे पहले फर्जी आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए विभिन्न बैंकों में खाते खोलवाते हैं। फिर उसका बैंक का एटीएम हासिल कर लेते हैं। फिर उन्हीं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रबर मोहर आदि तैयार करवाकर ट्रांजक्शन एप्लीकेशन पर फर्जी नाम से ही रजिस्ट्रेशन करते हैं। फिर फर्जी एजेंट आईडी क्रिएट करके रकम निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed