{"_id":"65d254c7943f057c2005d894","slug":"gangster-action-taken-against-seven-criminals-basti-news-c-207-1-bst1001-111669-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सात अपराधियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सात अपराधियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
बस्ती। आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने के आरोप में सात लोगों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इसमें स्थानीय के अलावा गैर जनपद के लोग भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अहमद खान, पैकोलिया थाना के ऐनपुर निवासी अल्ताफ, कोतवाली क्षेत्र के रफीकनगर बेलवाडाड़ी निवासी सेराज आलम, पीसीओ चौराहा बेल्वाडाड़ी निवासी शाहरुख, संतकबीरनगर के बखिरा थाना के लेडुआ महुआ गांव निवासी नईम व मोहम्मद आजम, महाराष्ट्र के सतारा जिले के खताऊ थाना क्षेत्र के ढोकलवाडी निवासी रमेश संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
इनके भय से कोई भी व्यक्ति इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता है। इस गिरोह द्वारा किए गए अपराध से समाज में काफी भय व आतंक व्याप्त रहता है।