फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ganga Kalash Yatra was welcomed at Sansaripur intersection.

Basti News: संसारीपुर चौराहे पर गंगा कलश यात्रा का किया स्वागत

Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ganga Kalash Yatra was welcomed at Sansaripur intersection.
श्री गंगा कलश यात्रा का संसारीपुर में किया गया स्वागत- संवाद
महराजगंज (बस्ती)। गंगा कलश यात्रा का बुधवार को हाईवे स्थित संसारीपुर चौराहे पर लक्ष्मीकांत ओझा की अगुवाई में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम से चलकर नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर तक इस यात्रा का क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और विधिवत पूजन व आरती की। श्रद्धालुओं ने मां गंगा से विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए “हर हर गंगे, जय मां गंगे” के जयकारे लगाए।
गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश ने बताया कि यह उनकी 25वीं कलश यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा कलश है, जिसकी क्षमता 1100 लीटर है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सनातन धर्म की पवित्रता, सद्भावना और भारत-नेपाल की मैत्री को समर्पित है।
विज्ञापन

रावल शिव प्रकाश ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद हर वर्ष गंगा जल से भरा यह कलश नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक ले जाया जाता है, जहां पूरे वर्ष इस जल से भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक होता है। यह वैदिक परंपरा विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह कलश कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी (3 नवंबर) को भगवान पशुपतिनाथ को अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी, उमाकांत तिवारी, माधव दास ओझा, संतोष कुमार शुक्ल, अमरनाथ शुक्ल, विवेक कान्त पाण्डेय, श्रीराम निषाद, विश्वनाथ ओझा, राजमणि पाण्डेय, सुभाष त्रिपाठी, पवन मिश्रा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed