{"_id":"61f97d353e0a7b6db909e87d","slug":"gang-s-sargana-arrested-basti-news-gkp425583642","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से चोरी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से चोरी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रकों से चोरी में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विक्रमजोत/बस्ती। छावनी पुलिस व एसओजी टीम मंगलवार को ट्रकों से समान चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थल हड़िया से गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक कार व 29 गत्ते में रखी तेल की बोतल बरामद की गई हैं।
पकड़े गए आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल निवासी राहुल गुप्ता पुत्र बेचू के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि राम जानकी तिराहे पर चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध एक कार से नवीन मंडी स्थल के हड़िया के पास खड़े हैं। जिसे एसओजी की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान हाईवे के अलग-अलग जगहों से ट्रकों से चोरी किए गए 29 गत्ता तेल बरामद किया गया।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके दो अन्य साथी महराजगंज जनपद के पनियारा थाना के मुजरी निवासी कुंदन गुप्ता पुत्र गंगा प्रसाद व गोरखपुर के चिलुवाताल के लहंगाबारी निवासी वृजेश निषाद पुत्र तूफानी साथ में थे, लेकिन पुलिस को देख फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को गत 25 जनवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, अभी दो वांछित हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हर्रैया व स्थानीय थाने पर चोरी के मामले पंजीकृत है। गौरतलब है कि 25 जनवरी को पुलिस ने उमेश यादव निवासी लड़सरी बरसपुर थाना रामगढ़ताल गोरखपुर, शत्रुघ्न निषाद निवासी गीडा सेक्टर 22 टोला डिहवा बोक्टा, गोरखपुर व राजेश केवट निवासी बनगाई थाना बिथरी रूपनदेही नेपाल को गिरफ्तार किया था।