फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ganesh idols were immersed, lots of abir gulal was thrown

Basti News: गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, खूब उड़े अबीर गुलाल

Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ganesh idols were immersed, lots of abir gulal was thrown
बभनान में विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु- संवाद
बभनान। स्थानीय कस्बे के विभिन्न वार्डों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार कर दिया गया। कस्बे की सभी मूर्तियां को गोंडा जिले के घारी घाट ले जाया गया। वहां विशुही नदी में विसर्जित कर दिया गया। विसर्जन के दौरान निकले जुलूस में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालु जहां जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। वहीं गणपति बप्पा मोरिया एक गणेश के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा गाते हुए भक्तों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन किया। गणेश पूजा के अंतिम दिन जगह जगह पंडालों में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गन्ना समिति परिसर, बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा, विजय नगर चौराहे सहित हर गणेश प्रतिमा पंडाल पर शुक्रवार शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विजय नगर तिराहे पर स्थापित पंडाल के अध्यक्ष दीपू कसौधन, बागेश्वर नाथ गणेश प्रतिमा के अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल आशीष कुमार पांडेय, कुलदीप गुप्ता, राजेंद्र ,मनीष कौशल, दीपक कसौधन, मनीष कसौधान, संदीप गुप्ता ,गौरी गुप्ता, संपूर्णानन्द जायसवाल, शुभम जयसवाल, भगौती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed