फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Funds re-allocated in the name of constructed culvert

बस्ती: निर्मित पुलिया के नाम पर फिर से आवंटित करा लिया धन

Sun, 12 Feb 2023 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Feb 2023 04:49 AM IST
विज्ञापन
Funds re-allocated in the name of constructed culvert
मेहदावल, रुधौली- डुमरियागंज मार्ग पर बनी पुलिया
निर्मित पुलिया के नाम पर फिर से आवंटित करा लिया धन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी का खेल, आवंटित 47 लाख गायब, मेहदावल-रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर बनी है पुलिया
पकड़ में आने के बाद भी नहीं लौटाया धन
सीआरएफ योजना के तहत हुआ निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीडब्ल्यूडी एक बार फिर अपने कारनामा से सुर्खियों में आ गया है। पहले एक ही सड़क की दोबारा स्वीकृति करा लिया अब फिर वही गलती दोहराते हुए विभाग ने एक लघु सेतु (पुलिया) में गड़बड़झाला किया है। निर्मित इस पुलिया को दोबारा स्वीकृति कराते हुए धनराशि आवंटित करा लिया। मामला सामने आने के बाद विभाग में खलबली मच गई है। पुलिया के लिए मिते करीब 47 लाख रुपये न तो वापस हुए और न खर्च, फिर भी धन विभाग नहीं खोज पा रहा है।
हाल ही में विभाग के जिम्मेदारों ने नियमों को ताक पर रखकर विशुनपुरवा-हनुमानगंज मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दोबारा करा ली थी। अब फिर दोबारा विभाग की वही गलती पकड़ी गई है। जिले के रुधौली क्षेत्र के मेंहदावल-रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर 14.5 किमी सीआरएफ योजना के तहत 30 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण व सृदृीढ़ीकरण कार्य वर्ष 2020-21 में कराया गया था। आवंटित धनराशि बचने पर बचत योजना के तहत इसी मार्ग के किमी 33 की डैमेज पुलिया का भी निर्माण 2 गुणा 6.00 मीटर आरसीसी बाक्स कल्वर्ट में विभागीय अनुमति के अनुबंध के तहत कराया गया। बाद में गलत तरीके से इसी पुलिया के निर्माण के लिए दोबारा प्रस्ताव भेजकर शासन से धन की स्वीकृति करा ली गई। शासन ने राज्य योजना (सामान्य) के तहत लघु सेतु निर्माण के लिए 46.64 लाख की स्वीकृति देते हुए धनराशि भी आवंटित कर दिया। धनराशि आवंटित होने के बाद भी विभाग द्वारा इसे सरेंडर नहीं किया गया, जिसे लेकर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल विभाग के लिए यह आवंटित धनराशि गले की फांस बन गई है। मामला सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी रुपये की जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर यह धन कहां गया, मगर अब तक उस धन के व्यय की जानकारी विभाग को नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

----------
होगी जांच
मेंहदावल-रुधौली डुमरियागंज मार्ग के किमी 33 पर बनी पुलिया की दोबारा कैसी स्वीकृति हो गई है इस मामले की जानकारी की जा रही है। इसके लिए मिला धन कहां गया, इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी कार्रवाई करनी होगी, शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed