{"_id":"6116b4d68ebc3edf9c41f16c","slug":"from-three-to-five-now-there-will-be-sub-centres-basti-news-gkp4055041198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से अब पांच शैय्यायुक्त होंगे उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से अब पांच शैय्यायुक्त होंगे उपकेंद्र
विज्ञापन
बनकटी सीएचसी में एक्सरे मशीन का उद्घाटन करते कैविनेट मंत्री जय प्रताप सिंह और विधायक रवि सोनकर।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन से अब पांच शैय्यायुक्त होंगे उपकेंद्र
बनकटी (बस्ती)। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं मातृ शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने बनकटी में सीएचसी निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य उपकेंद्रों की क्षमता तीन से बढ़ाकर पांच बेड की जा रही है। पीएचसी की क्षमता 30 से बढ़ाकर 50 बेड की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शुक्रवार को बनकटी पीएचसी में विधायक निधि से 90 लाख रुपये की लागत से स्थापित एक्सरे मशीन का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेल्थ वैलनेस सेंटर की संख्या सात हजार से बढ़ाकर पूरे प्रदेश में 25000 की जाएगी। सीएमओ को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं का बकाया मानदेय का भुगतान प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का कार्य अब बढ़ गया है। संचारी रोग अभियान, दस्तक अभियान, टीबी रोगी खोज अभियान, नियमित टीकाकरण के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण कराना प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बनकटी में सीएचसी के लिए सीएमओ को निशुल्क भूमि उपलब्धता का प्रस्ताव कराने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने में विशेष प्रयास कर रही है। सभी छोटे-बड़े अस्पतालों एवं एएनएम सेंटर तथा हेल्थ वैलनेस सेंटर को संसाधन एवं स्टाफ से सुदृढ़ किए रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं को एक मोबाइल फोन दिया जाएगा। एक्सरे मशीन के बारे मे एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने आवश्यक जानकारी दी। महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने कहा कि करोना काल में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की परेशानी को महसूस किया।
विज्ञापन
समारोह को अश्वनी उपाध्याय, जगदीश शुक्ला, अरविंद पाल, रघुनाथ सिंह ने संबोधित किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया। वक्ताओं ने बनकटी में महिला चिकित्सक तैनाती करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ के अध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रमुख अनिल दुबे, एडी हेल्थ डॉ. चंद्र प्रकाश कश्यप, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, डॉ. सीके वर्मा, परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, विवेकानंद शुक्ला, मनमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।