फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Friend's daughter raped, accused arrested

दोस्त की बेटी से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार क

Tue, 18 Aug 2020 07:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Friend's daughter raped, accused arrested
दोस्त की बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कप्तानगंज थानाक्षेत्र का मामला, दोस्त की विदेश में हो चुकी है मौत
हर्रैया (बस्ती)। दोस्त की बेटी से सूनसान जगह पर दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

कप्तानगंज थानाक्षेत्र निवासी 46 वर्षीय युवक का पड़ोस के गांव के एक युवक से दोस्ती थी। कई साल पहले विदेश में युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी उसका दोस्त के घर आना-जाना था। ग्रामीणों का आरोप है कि 14 अगस्त की शाम छह बजे वह दोस्त की 16 वर्षीय बेटी को बाइक पर बैठाकर गांव से पांच किलोमीटर दूर सूनसान जगह पर स्थित गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बगल में मछली पकड़ रहे कुछ युवकों ने वीडियो भी बना लिया। इस पर वह भड़क गया और जुर्म छिपाने के लिए उसने वीडियो बनाने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी। मामला थाने पर गया तो दोनों पक्षों की तरफ से दो दिनों तक बातचीत चली। मगर नतीजा नहीं निकला। तब सोमवार की सुबह उसने लड़की को किसी के साथ बाइक पर बैठाकर उसके गांव भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित होकर उसे घेर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed