{"_id":"64c15ea43300dcc01c0e8337","slug":"fraoud-case-news-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1854-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। नगर बाजार माली टोला निवासी गब्बू ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर मांझा निवासी रामजी चौहान, रामरतन पुत्र अज्ञात, धर्मराज व उसका भाई राम प्रताप निवासी छितौना थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर ने बेरोजगार युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाने के लिए कार्यालय खोला था।
इनके झांसे में आकर हमने रामजी के एसबीआई के खातों में कई लोगों का सात लाख रुपये जमा करा दिया। कुछ दिनों बाद उन्होंने टूरिस्ट बीजा देकर अपना कार्यालय कहीं और लेकर चले गए। रुपये मांगने पर वापस नहीं दे रहे हैं। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक फखरे आलम खां को सौंपी गई है।
________
तेजी से फैल रहा है विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा
बेहतर कमाई की लालच में युवा विदेशों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। उनकी इसी ललक का फायदा उठाकर कुछ जालसाज उन्हें ठगने में लगे हैं। उनके एजेंट भी गांवों तक अपना जाल फैला रखे हैं। एक केस का 10-15 हजार रुपये उनका कमीशन तय है। जो फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने का धंधा कर रहे हैं। बस्ती जिले में ही ऐसे कई लोगों ने कार्यालय खोल रखा है। जहां पर इंटरव्यू तक होता है। जो लोग पास हो जाते हैं उनसे तो रुपये आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन जो युवा फेल हो जाते हैं उन्हें पास कराने के एवज में मोटी रकम वसूली जाती है। बाद में या तो उन्हें टूरिस्ट बीजा थमा दिया जाता है या फिर इनकी रकम को हड़प लिया जाता है। मांगने पर धमकी तक दी जाती है।