फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fourlane tracks got lost in the bushes

झाड़ियों में गुम हो गईं फोरलेन की पटरियां

Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fourlane tracks got lost in the bushes
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर कटया के पास पटारियों पर उगीं झाड़ियां। - फोटो : BASTI
झाड़ियों में गुम हो गईं फोरलेन की पटरियां
विज्ञापन

ओवरटेक करते समय बगल के वाहन के लिए नहीं बचती जगह
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन के दोनों तरफ की पटरियों पर झाड़ियां लटकी हुई हैं। कई जगह संकेतक भी झाड़ियों की वजह से साफ नहीं दिखते। एक ही लेन में अक्सर दो बड़े वाहनों के एक साथ आ जाने से इतनी जगह नहीं बचती जिससे छोटे वाहन या बाइक वाला बगल से गुजर सके। खुद को बचाने के लिए साइड में वह बाइक लेकर भाग भी नहीं सकता है।
रात के समय फोरलेन पर यात्रा करना बेहद जोखिम भरा होता है। कई बार बड़े वाहन भी झाड़ियों की वजह से अनियंत्रित हो जाते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि यदि पटरियां साफ-सुथरी रहतीं तो कई घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

पूरब को पश्चिम से जोड़ने वाले सबसे महत्वपूर्ण एनएच-28 फोरलेन पर 24 घंटे आवाजाही बनी रहती है। दूरदराज के छोटे-बड़े वाहनों के अलावा जिले के लोग भी बाइक, कार आदि लेकर गुजरते रहते हैं। आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में औसतन 25 हजार वाहन इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसा अक्सर होता है जब दो बड़े वाहन ओवर टेक करने लगते हैं तो साइड में चलने वाले छोटे वाहनों व बाइक वालों को जान बचाकर पटरियों की तरफ भागना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
छह माह से 68 बाइक हादसे, 17 लोगों की मौत
फोरलेन पर छह महीने में 68 बाइक हादसे हो चुके हैं। इनमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 59 बाइक सवार घायल हो चुके हैं। कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर व साइड लगने की 19 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद एनएचएआई ने ध्यान नहीं दे रहा है।


इन स्थानों पर सबसे ज्यादा झाड़ी
बस्ती से अयोध्या के बीच में तिलकपुर, गड़हा गौतम, कप्तानगंज कस्बे से पहले व बाद में, पुरैना, कटया, गोटवा, तेनुआ, झलियहवा, महराजगंज, खैरी ओझा, बबुरहवा, बड़हरकला, रेड़वल, मझौआ, शंकरपुर, खेसुआ के करीब, पचवस, गोड़सरा आदि स्थानों पर काफी झाड़ी सड़क की तरफ लटकी हुई हैं।
...
कोट
बारिश की वजह से झाड़ियां उग आई हैं। पेड़ों की डालियां सड़क की तरफ ज्यादा लटकी हैं, उनकी जल्द छंटाई कराई जाएगी।
श्याम अवतार शर्मा, सेफ्टी मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed