फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four schools selected under Project Praveen... 210 seats allotted for training

Basti News: प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत चार विद्यालयों का चयन... प्रशिक्षण के लिए 210 सीटें आवंटित

Sat, 21 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 21 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four schools selected under Project Praveen... 210 seats allotted for training
बस्ती। जिले में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत चार सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 210 सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इन विद्यालयों का चयन किया गया है। योजना के तहत लाभार्थियों को अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। निदेशालय कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशिक्षण प्रदाता संस्था का चयन किया गया है। जल्द ही सूची में शामिल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का चयन कर उनका प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग की ओर से अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हुनर से जोड़ने के लिए पढ़ाई के दौरान अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसे प्रोजेक्ट अलंकार का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के जिन चार माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है, उनमें श्रीहंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया, आरडीयूपीए इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार और किसान इंटर कॉलेज परसरामपुर शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए 210 सीटों का आवंटन किया गया है। इंफार्मेशन टेक्नॉलोजी सेक्टर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण प्रदाता उसे आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत कौशल प्रशिक्षण संचालित किए जाने के लिए केंद्र की स्थापना, केंद्र अनुमोदन, प्रशिक्षार्थियों का पंजीकरण, बैच निर्माण व अनुमोदन करते हुए 31 मार्च तक प्रशिक्षण प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। पाठ्य सामग्री प्रशिक्षण प्रदाता की ओर से ही प्रशिक्षण के पहले दिन ही मुहैया कराई जाएगी। कोर्स अवधि अधिकतम 250 घंटे होगी। प्रशिक्षण कार्य शुरू न करने व जनपद से शिकायत मिलने पर प्रशिक्षण प्रदाता के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed