फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four new subjects got recognition in Law College

Basti News: महिला महाविद्यालय में चार नए विषयों को मिली मान्यता

Mon, 12 Jun 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Four new subjects got recognition in Law College
केंद्रीय विद्यालय मेंं जी 20 पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता।
बस्ती। महिला पीजी कालेज में सत्र 2023-24 से चार नए विषयों को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से मान्यता मिली है। इसमें स्नातक स्तर पर संस्कृत, भूगोल, राजनीति शास्त्र और परास्नातक स्तर पर गृह विज्ञान विषय शामिल है। अब इनके साथ ही स्नातक स्तर पर कुल 12 विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काॅलेज के प्रवक्ता डा. रघुवर पांडेय ने बताया कि छात्राओं को संस्कृत, भूगोल, राजनीति शास्त्र विषय स्नातक की पढ़ाई के लिए भटकना पड़ता था। इस बार सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने इन विषयों की मान्यता प्रदान कर दी है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश लिया जा रहा है। इस बार स्नातक में हिंदी, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, प्राचीन इतिहास, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, अर्थ शास्त्र, संगीत, गृह विज्ञान, भूगोल, राजनीति शास्त्र, संस्कृत समेत 12 विषय उपलब्ध है। परास्नातक स्तर पर भी प्रवेश शुरू है। इसमें समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास व गृह विज्ञान विषय उपलब्ध है। प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी के निर्देशन में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को निशुल्क वाई फाई की सुविधा, सुसज्जित पुस्तकालय मुुहैया कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

वर्चुअल चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
बस्ती। केंद्रीय विद्यालय में रविवार को वर्चुअल मोड में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 124 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिक्षक राजकुमार गुप्ता और विवेकराज कुशवाहा की निगरानी में बच्चों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों छात्रों का चयन उच्चस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed