{"_id":"6679f55d8ed7dab63a00e8b4","slug":"four-named-in-kidnapping-of-two-teenage-girls-basti-news-c-207-1-sgkp1002-119269-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो किशोरियों काे भगा ले जाने में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो किशोरियों काे भगा ले जाने में चार नामजद
Tue, 25 Jun 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अलग-अलग क्षेत्रों की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है कि गबिल्ले गुप्ता उसकी बेटी को गांव के गोपाल कहार व प्रदीप राजभर के सहयोग से 21 जून को बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि पूछने पर उक्त लोग जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहने लगे।
उधर, रुधौली पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के एक मामले में केस दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है कि बेटी को मथुरापुर निवासी मोनू बहला फुसलाकर भगा ले गया। संवाद