फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four lane lock till this evening, vehicles will not be able to go to Ayodhya

Basti News: आज शाम तक फोरलेन लॉक, अयोध्या नहीं जा पाएंगे वाहन

Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four lane lock till this evening, vehicles will not be able to go to Ayodhya
परशुरामपुर अयोध्या सीमा पर हाईवे का निरीक्षण करते पुलिस अ​धिकारी।
प्रधानमंत्री के लौटने के बाद फिर शुरू होगा आवागमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को अयोध्या में आगमन पर मध्य रात्रि से ही लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। शाम पांच बजे तक किसी भी वाहन को अयोध्या की तरफ जाने की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार रात 12 बजे से ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। जबकि छोटे वाहनों को शनिवार को सुबह आठ बजे से डायवर्ट किए जाने का प्लान है।

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से धनघटा होते हुए कलवारी टांडा या बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जा रहा है। जबकि लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को अयोध्या-बाराबंकी बॉर्डर से होकर नबावगंज, कनरैलगंज होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसाें को बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

एडीजी ने जांच की सुरक्षा व्यवस्था
फोरलेन का डायवर्जन प्वाइंट, सुरक्षा प्रबंध का लिया फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को अयोध्या के दौरे के मद्देनजर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हैं। अयोध्या से सटे कस्बों, बाजारों ने लेकर होटल-ढाबों की सघन चेकिंग की जा रही है। आने-जाने वाले लोगों, चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में बिना अच्छी तरह से जांच के बाद अयोध्या की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है।
एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने आईजी आरके भारद्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ फोरलेन के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। जिले की सीमा पर जाकर एडीजी ने डायवर्जन प्वाइंट को देखा और वैकल्पिक मार्गों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। एडीजी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अयोध्या के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू किया जाए। एसपी ने बताया कि जिन मार्गों से होकर उस रूट के वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है, उन पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं।

इधर, एडीशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी विनय सिंह चौहान, चौकी प्रभारी हड़िया शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने एनएच 28 पर स्थित सिंह इंटरनेशनल होटल एवं रेस्टोरेंट, हरिओम ढाबा, बाबा ढाबा, बक्सर बलिया ढाबा, अन्नपूर्णा ढाबा, सरदार ढाबा, राजेंद्रा होटल, कुटियाज ढाबा, घरबार ढाबा आदि की जांच की। होटल के रजिस्टर, कमरे, लॉज में ठहरे व खाना खा रहें लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed