फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   four injured in raod accident

ओवरटेक के प्रयास में दो ट्रक भिड़े, चार घायल

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
four injured in raod accident
ओवरटेक के प्रयास में दो ट्रक भिड़े, चार घायल
विज्ञापन

पांच घंटे तक बाधित रहा लुंबिनी-दुद्धी हाईवे
रुधौली थाने के नसीबगंज के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के नसीबगंज चौराहे पर शनिवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य रुधौली पहुंचाया। हादसे के चलते लुंबिनी-दुद्धी मार्ग करीब पांच घंटे बाधित रहा।

रविवार रात बस्ती की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक नसीबगंज तिराहे को पार कर रहा था। तभी सामने से ओवरटेक कर आ रहे खाद्यान्न लदे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खाद्यान्न लदा ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। आवाज सुनकर घरों में सो रहे लोग बाहर निकल आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय व राजेश दूबे सहित पुलिस बल ने घायलों संचित लाल निवासी सुकरौली थाना गौर, सिकंदर, दीपक, धर्मेंद्र निवासी कानापार थाना बखिरा को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। घटना के बाद चार लगभग चार बजे तक करीब पांच घंटे हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed