फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four hundred patients were treated free of cost in the camp

Basti News: शिविर में चार सौ मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज

Wed, 26 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four hundred patients were treated free of cost in the camp
कलवारी। बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र के शेखपुरा में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलोपैथ, होम्योपैथ, आयुर्वेद और योग चिकित्सा की टीमों ने करीब 400 मरीजों की जांच, इलाज व दवा वितरण किया। मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूधराम ने स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमको, आपको सबको सबसे पहले स्वास्थ्य पर बल देना चाहिए क्योंकि स्वास्थ्य रहेगा तो धन बल सब कुछ रहेगा। शिविर के संयोजक प्रभाकर ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य केवल बीमारियों का इलाज़ करना नहीं है बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा के लिए डॉ. विनोद मिश्र, आयुर्वेद के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय वर्मा, एलोपैथ के लिए डॉ. अमरेश प्रताप सिंह एवं डॉ. देवांश चौधरी तथा फार्मासिस्ट अमित मणि सहित कुल चार चिकित्सा टीमों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दी।
विज्ञापन

शिविर के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, अशफाक अहमद, दिलीप वर्मा, विनोद पटेल, जयप्रकाश, बालकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed