फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four houses will be demolished for four lane road 136 trees will be cut

Basti News: फोरलेन सड़क के लिए गिराएंगे जाएंगे चार मकान... कटेंगे 136 पेड़

Mon, 08 Jan 2024 03:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Mon, 08 Jan 2024 03:51 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक एक्सईएन इं. अवधेश प्रसाद ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सबसे दोनों तरफ खोदाई कराकर चौड़ाई पूरी की जा रही है। अवरोध हटने के बाद कार्य में और तेजी आएगी।

विज्ञापन
Four houses will be demolished for four lane road 136 trees will be cut
बड़ेवन से कंपनी बाग तक बन रहा फोरलेन रोड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक बनाए जा रहे फोरलेन में निर्माण सबसे बड़ा रोड़ा बन रहा है। इसकी जद में पड़ने वाले चार स्थाई मकान ढहा दिए जाएंगे। इसके अलावा 136 पेड़ भी कटने हैं। प्रस्तावित मार्ग पर डेढ़ किमी तक पाइल लाइन भी स्थानांतरित की जाएगी। इसके लिए निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी अलग से धन खर्च करेगी।

विज्ञापन


बड़ेवन से कंपनीबाग के बीच कटरा क्षेत्र में चार नए मकान फोरलेन के जद में पाए गए हैं। यह सड़क की जमीन में निर्मित बताए जा रहे हैं। जल्द ही इन मकानों पर बुल्डोजर चलेगा। क्योंकि बड़ेवन चौराहे से सड़क का कार्य शुरू हो गया है। अभी सड़क के दोनों तरफ खोदाई की जा रही है। दो तीन बाद निर्माण एजेंसी का बुल्डोजर इन मकानों तक पहुंच जाएगा। सड़क की जमीन में बनाए गए यह मकान धराशाई किए जाएंगे। इसका मुआवजा भी गृह स्वामियों को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा चार निजी अस्थाई निर्माण को भी तोड़ा जाएगा। प्राथमिक विद्यालय बैरियहवा, वाणिज्य विभाग, सदर तहसील, कटरा पुलिस बूथ, कंपनीबाग पुलिस चौकी फोरलेन के दायरे में होने की वजह से ढहा दिए जाएंगे। हालांकि सरकारी भवनों की क्षतिपूर्ति निर्माण एजेंसी अपने खर्च से करेगी। सड़क से हटकर बाउंड्रीवाॅल और चौकियों का नया निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक फोरलेन के निर्माण के लिए राह में पड़ने वाले 136 पेड़ों को काटने के लिए 39 लाख रुपये खर्च करेगा। यह धनराशि वन विभाग को स्थानांतरित की जा चुकी है। पेड़ों की कटान जल्द शुरू होने वाली है। इसके अलावा विद्युत खंभों की शिफ्टिंग के लिए 82 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। विद्युत विभाग इस धनराशि से पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। राह में बिछाई गई डेढ़ किमी लंबी पाइप लाइन भी हटाई जानी है। नए पाइप लाइन के निर्माण पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह धनराशि भी निर्माण एजेंसी मुहैया कराएगी।
 

ऐसे बनेगी फोरलेन सड़क
वर्तमान सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11- 11 मीटर चौड़ाई की मार्किंग की गई है। इसमें 1.750 किमी की लंबाई में सड़क के मध्य से दोनों तरफ 9- 9 मीटर चौड़ी हॉट मिक्स प्लांट से सड़क बनेगी। बीच में 52 सेमी चौड़ा डिवाइडर होगा। जबकि दोनों किनारों पर दो मीटर में पटरी और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।

16.58 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क
हाईवे को शहर से जोड़ने वाली सात मीटर चौड़ी यह सड़क नाली, पटरी, डिवाइडर के साथ कुल 22 मीटर चौड़ाई में विस्तार लेगी। इस पर 16.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किश्त के रूप में 4 करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये आवंटित भी हो चुके हैं। सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। बड़ेवन से ब्लॉक रोड के मोड़ तक एक तरफ खोदाई हो गई है।

अन्य भवनों में भी करना पड़ेगा परिवर्तन
फोरलेन सड़क बनने से कुछ मकान और शॉपिंग मॉल सड़क से बिल्कुल सट जाएंगे। यहां पार्किंग आदि जगह नहीं बचेगी। अभी तक इन भवनों के सामने सड़क की जमीन पर ही पार्किंग होती रही। फोरलेन सड़क बनने से इन भवनों की प्रकृति बदलनी पड़ेगी। निर्माण तोड़कर सड़क से और पीछे हटना होगा। तभी कामर्शियल एवं आवासीय भवनों को पार्किंग की जगह मिल पाएगी।

 

पीडब्ल्यूडी बनाएगा सरकारी भवनों की बाउंड्री
फोरलेन सड़क निर्माण में प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा, सदर तहसील और बीडीए की चहारदीवारी को ढहाना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी सड़क की जद से बाहर नए सिरे से इन विभागों को चहारदीवारी बनाकर देगी। इसके अलावा आवास विकास गेट और काली मंदिर भी सड़क निर्माण की जद में है। इनके पुनर्निर्माण की योजना फिलहाल अभी नहीं बन पाई है। कटरा पुलिस बूथ एवं कंपनीबाग बूथ का भी नए सिरे से निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी का होगा।

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक एक्सईएन इं. अवधेश प्रसाद ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सबसे दोनों तरफ खोदाई कराकर चौड़ाई पूरी की जा रही है। अवरोध हटने के बाद कार्य में और तेजी आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed