{"_id":"64faf32a4d8c892cf1094d84","slug":"four-drowned-including-uncle-and-nephew-who-went-to-immerse-urn-in-basti-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में हादसा: कलश विसर्जन करने गए मामा-भांजे सहित चार डूबे, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में हादसा: कलश विसर्जन करने गए मामा-भांजे सहित चार डूबे, दो लापता
Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
सार
बस्ती जिले में जन्माष्टमी का कलश विसर्जन करने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराहक्षेत्र घाट पर गए मामा-भांजे समेत चार लोग कुआनो नदी में डूब गए। साथ गए लोगों ने दो महिलाओं को बचा लिया मगर मामा-भांजे लापता हैं।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां जन्माष्टमी का कलश विसर्जन करने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बाराहक्षेत्र घाट पर गए मामा-भांजे समेत चार लोग कुआनो नदी में डूब गए। साथ गए लोगों ने दो महिलाओं को बचा लिया मगर मामा-भांजे लापता हैं।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बरागाह बेलौडी गांव में जन्माष्टमी के कलश का महिलाएं विसर्जन करने गई थीं। साथ में उसी गांव का निवासी अरूण (15) पुत्र हरिशचंद्र व उसका भांजा कृष्णा (15) पुत्र महेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी भी गया था।
कलश प्रवाहित करते समय पांव फिसलने से दोनों किशोर डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में दो महिलाएं भी डूबने लगीं। पास में डोंगी नाव लेकर मौजूद गौर थानाक्षेत्र के युवक वीरेंद्र ने दोनों महिलाओं को बचा लिया लेकिन दोनों किशोर अब तक नहीं मिले। गौर व वाल्टरगंज थाने की पुलिस गोताखोंरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। मौके पर भारी संख्या में आसपास गांवों के लोग मौजूद हैं।