{"_id":"613a4a3f8ebc3ec9087fb1ac","slug":"four-arrested-for-robbing-chicken-and-money-basti-news-gkp408566858","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी व रुपये लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी व रुपये लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गी व रुपये लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी पुलिस ने मंगलवार को थानाक्षेत्र के मझौवा दूबे स्थित पोल्ट्री फार्म पर हुई लूटपाट का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से लूट की दस क्विंटल मुर्गी, 1500 रुपये नकद व चाकू बरामद भी बरामद किया है।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित दुर्गेश कुमार ने चार लोगों पर मुर्गी फार्म से दस क्विंटल मुर्गियां पिकअप पर लदवाकर 1500 रुपये छीनकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर राम जानकी मार्ग से दुबौलिया थानाक्षेत्र के हेंगापुर निवासी अनुराग सिंह, सांड़पुर निवासी वेद प्रकाश तिवारी, सर्वेश सिंह व विशेषरगंज के मछली मंडी निवासी ननकू को लूट के सामान व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे मुर्गियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे।