फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four accused arrested for snatching mobile phone, stealing motor

Basti News: मोबाइल फोन छीनने, मोटर चुराने के चार आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Tue, 04 Oct 2022 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 02:29 PM IST
सार

एसओ वाल्टरगंज योगेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय की टीम के सहयोग से थानाक्षेत्र के ग्राम केशवारा के लालमन के बगीचे में बैठकर चोरी की योजना बनाते हुए चारों आरोपियों को मुखबिर की सटीक सूचना पर सोमवार को करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Four accused arrested for snatching mobile phone, stealing motor
वाल्टरगंज पुलिस और एसओजी ने मोटर पम्प चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI

विस्तार

बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज पुलिस ने एसओजी के सहयोग से सिंचाई में इस्तेमाल किए जाने वाले मोटर पंप की चोरी व मोबाइल फोन छीनने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोटर पंप, चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले औजार, छीने गए मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन


पिछले दिनों लालगंज थानाक्षेत्र के भुवनी के पास राहगीर से मोबाइल फोन को छीना गया था। पुलिस ने मुताबिक, इन्हीं आरोपियों ने सोनूपार और भुवनी के पास 13 सितंबर को दो राहगीरों से मोबाइल छीना था।
विज्ञापन


एसओ वाल्टरगंज योगेश कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय की टीम के सहयोग से थानाक्षेत्र के ग्राम केशवारा के लालमन के बगीचे में बैठकर चोरी की योजना बनाते हुए चारों आरोपियों को मुखबिर की सटीक सूचना पर सोमवार को करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में अंकुश कुमार निवासी बाढ़ूजोत थाना वाल्टरगंज, विशाल कहार निवासी केशवारा थाना वाल्टरगंज, विशाल निवासी जमदाशाही थाना वाल्टरगंज और रोहित निवासी कैतहा थाना लालगंज शामिल हैं। इनके कब्जे से हथौड़ी, प्लास, पेंचकश, रिंच, चार मोटरपंप और दो मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed