{"_id":"6ad5383bf1d3efdb190b7474","slug":"four-accused-arrested-for-attack-on-lawyer-in-basti-basti-news-c-207-1-bst1022-169777-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती में वकील पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती में वकील पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास एक मैरिज हाल के सामने अधिवक्ता पर राॅड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, अधिवक्ता की बहन नेहा वर्मा ने बताया कि उनके भाई नीरज चौधरी बस्ती कचहरी में वकालत करते हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेइली गांव के पास मैरिज हाल के सामने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के धर्मेंद्र पटेल, राजभवन, रामशिव, इंद्रमुखी, नंदिनी और कलवारी क्षेत्र के लौवाड़ा निवासी इंद्रजीत यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने रॉड से नीरज पर वार किया, जिससे उनका हेलमेट टूट गया। इसके बाद भी आरोपियों ने उन्हें पीटना जारी रखा और मरा समझकर छोड़कर चले गए। पीछे से आ रहे उनके कुछ परिचितों ने घटना देखी। बहन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रामशिव, इंद्रजीत, इंद्रमुखी और नंदिनी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। हमले में घायल अधिवक्ता नीरज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वह अभी बेहोशी की स्थिति में हैं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी बृजानंद सिंह के अनुसार, मामले में चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।