{"_id":"6946ffbfed0289f40609319c","slug":"foundation-stone-laid-for-47-projects-worth-rs-10-crore-on-foundation-day-basti-news-c-207-1-bst1005-149834-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्थापना दिवस पर 10 करोड़ की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्थापना दिवस पर 10 करोड़ की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर के पांचवे स्थापना दिवस पर कार्यालय में आयोजन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम सिंह ने करीब 10 करोड़ की 47 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही उत्कृष्ट योगदान के लिए क्षेत्र के पांच व्यापारियों गीता देवी, राधेश्याम सोनकर, बाबूराम गुप्ता, मंगल प्रसाद सोनी और राम बिलास कसौधन को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदान किया।
नगर पंचायत के पांच स्वच्छता साथी कर्मियों योगेंद्र प्रसाद, अमित चौरसिया, राज कुमार वर्मा, शैलेश उपाध्याय और भरत राम को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके पूर्व अध्यक्ष ने अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने महापुरुषों और शहीदों की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि नगर के विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना साकार नहीं हो सकेगी। ईओ सृष्टि सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शासन की मंशा और जनहित के अनुरूप योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, सूर्य नारायण उपाध्याय, सभासद राजेश पांडेय, राम सजन यादव, संजय सोनकर,नियाज अहमद, सत्यराम निषाद मौजूद रहे।