फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   found that jewelry and 20 thousand rupees were also missing.

Basti News: चार दिन बाद पता चला जेवर व 20 हजार रुपये भी गायब

Mon, 17 Apr 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
found that jewelry and 20 thousand rupees were also missing.
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के काली मंदिर बानपुर स्थित जनरल स्टोर में 11 अप्रैल को हुई चोरी के मामले में एक और तथ्य प्रकाश में आया है। चोरों ने दुकान ही नहीं, घर में भी चोरी की है। रविवार को जब पीड़ित की पत्नी ने जरूरत के लिए रुपये निकालने के लिए पेटी खोली तो पता चला कि उसमें रखे जेवर व 20 हजार रुपये भी गायब हैं। पीड़ित बबलू ने नए सिरे से तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में बबलू ने लिखा है कि वह 6 अप्रैल को देवी दर्शन के लिए उत्तराखंड गए थे। वहां से जब वह 11 अप्रैल को लौटे तो दुकान में चोरी की बात पता चली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी कि उनके गल्ले में रखे 700 रुपये व अन्य सामान चोरी हो गए हैं। रविवार को जब उनकी पत्नी कमलावती ने किसी कार्य से पेटी खोली तो उसमें बेटी की शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये व जेवर भी गायब हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कुछ सामान व नकदी गायब होने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कहा कि जब भी लोग घर छोड़कर बाहर जाएं तो पुलिस को जरूर सूचना दें, जिससे पुलिस निगरानी रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed