फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   found 729 petient of viral

विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में मिले 729 बुखार के रोगी

Thu, 11 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
found 729 petient of viral
विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में मिले 729 बुखार के रोगी
विज्ञापन

19 अक्तूबर से संचालित किया जा रहा अभियान, एईएस के 56 व जेई के तीन केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में जनवरी 2021 से अब तक एईएस के 56 तथा जेई के तीन केस मिले है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 19 अक्तूबर से संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वे में 729 बुखार के रोगी मिले हैं। मलेरिया की 495 लोगों की जांच करायी गयी है, जिसमें से केवल चार मलेरिया पाजिटिव मिले है। जिन्हें इलाज के लिए संबंधित सीएचसी/पीएचसी भेजा गया है।

यह जानकारी डीएम सौम्या अग्रवाल ने दी है। बताया कि अभियान के दौरान 736 सर्दी, खासी एवं बुखार के लक्षण वाले लोगों की कोविड जांच करायी गयी तथा सभी निगेटिव पाए गए। अभियान के दौरान 8962 में से 8232 स्वयं सहायता समूहों की बैठक कराई गई तथा उन्हें जागरूक किया गया। 2274 में से 2208 आशा प्रशिक्षित की गईं। सभी 1185 ग्राम पंचायतों में बीएसएनसी की बैठक कराई गई। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 420578 घरों का भ्रमण किया तथा 3234 मातृ बैठक की। 1429 के सापेक्ष 1360 बीएचएनडी दिवस आयोजित करके एईएस परचर्चा की गई। 3028 स्थानों पर पानी को क्लोरिनेशन करने के लिए डेमो किया गया। बताया कि अभियान के दौरान क्षय रोग के संभावित 124 लोगों को चिह्नित किया गया। इस दौरान 135 अतिकुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए। जिसमें से 57 पोषण पुनर्वास केंद्र इलाज के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed