फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former chief son accused of conspiracy arrested

साजिश का आरोपी पूर्व प्रमुख पुत्र गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Former chief son accused of conspiracy arrested
पुलिस ने जितेंद्र सिंह हत्याकांड में एक और आरोपी का किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
साजिश का आरोपी पूर्व प्रमुख पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन

साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था अमित सिंह व वीरेंद्र पाल का नाम
बनकटी बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो जनवरी को हुआ था हमला
बनकटी (बस्ती)। पूर्व प्रमुख के पति जितेंद्र सिंह हत्याकांड की साजिश के आरोप में नामजद पूर्व प्रमुख पुत्र अमित सिंह छोटू को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। छोटू के कब्जे से दिवंगत जितेंद्र सिंह की चेन बरामद हुई है। एसओ उमाशंकर तिवारी का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सोमवार को इस मामले में बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह के बेटे अमित सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी अमरडोभा थाना मुंडेरवा और लालगंज थाने के भरवलिया निवासी वीरेंद्र बहादुर पाल उर्फ बब्बू पाल का नाम साजिश करने वालों में बढ़ाया गया था। साथ ही अज्ञात के तौर पर शामिल दो नाम भी पुलिस ने प्रकाश में लाया है, जिनमें विशाल पाल व टुनटुन पाल निवासी भरवलिया शामिल हैं। हमले के दूसरे दिन जितेंद्र सिंह के भतीजे रामायण सिंह की तहरीर पर सात आरोपियों को नामजद किया गया था। इनमें मोनू पाल, गब्बर पाल, पीयूष पाल, आकाश पाल, शनि पाल, विवेक पाल और पुनीत पाल निवासी भरवलिया थाना लालगंज व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, छिनैती, सेवन सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें मोनू पाल को छोड़कर बाकी सभी नामजद छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बता दें कि दो जनवरी को बनकटी बाजार में हुए जानलेवा हमले में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख बनकटी नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह की सोमवार को दिन में इलाज के दौरान सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह के निधन पर ब्लॉक सभागार में शोक सभा
बनकटी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के छोटे भाई व पूर्व प्रमुख नीलम सिंह के पति जितेंद्र सिंह के निधन पर बनकटी ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शोक सभा का आयोजन प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पांडेय व बीडीओ धनेश यादव के नेतृत्व में किया गया। क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत ब्लॉक कर्मचारियों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर बनकटी के अरुण कुमार पाण्डेय, गिरजेश श्रीवास्तव, बबलू दुबे, राजेन्द्र चौधरी, श्रवण कुमार, राजेंद्र शुक्ला, आनंद उपाध्याय, शेषराम चौधरी, अवधेश चौधरी, बब्लू, जितेंद्र चौधरी, सुनील पाण्डेय, आरपी शुक्ला, पप्पू यादव, सुरेंद्र यादव, दया प्रकाश यादव, दशरथ, वीरेंद्र सिंह, इंद्रेश चौधरी, विजय यादव, गुड्डू, रणविजय सिंह, सर्वेश यादव, अखंड सिंह, अंसार अहमद, साहबराम, जितेंद्र यादव, अनिल सिंह आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed