{"_id":"61a919308e6b394d332527ca","slug":"form-of-three-candidates-canceled-in-kdc-basti-news-gkp4184699160","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: केडीसी में तीन प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: केडीसी में तीन प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव : केडीसी में तीन प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त
- लिंगदोह समिति की सिफारिश के आधार पर निरस्त हुआ अमित का पर्चा
- एपीएन में सभी के पर्चे वैध, 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम सूची प्रकाशित की गई, जिसमें केडीसी के तीन प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त कर दिया गया। एपीएन में न तो किसी का नामांकन निरस्त हुआ और न ही किसी ने अपना नाम वापस लिया।
अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद प्रत्याशी छात्रों को रिझाने में जुट गए हैं। केडीसी चुनाव अधिकारी डॉ. गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष के छात्र अमित गोंड ने महामंत्री पद पर नामांकन दाखिल किया था। बताया कि संपूर्ण अध्ययन काल में किसी एक छात्र को एक पद पर एक ही बार चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है। अमित पूर्व में भी इसी पद पर चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया। वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अखिलेश भट्ट और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सुयश प्रताप सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रवेश विवरणिका सत्र 2021-22 के बिंदु संख्या सात के आधार पर दोनों छात्र चुनाव लड़ने योग्य नहीं पाए गए। इसलिए दोनों का पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब 14 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, एपीएन में 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।