फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Forest team catch woden lodged truck

वन विभाग के हत्थे चढ़ा लकड़ी भरा ट्रक, सीज

Sat, 16 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Forest team catch woden lodged truck
विक्रमजोत थानाक्षेत्र के कलन्द्रहा गांव के सड़क बनाने के पेड़ कटाने पर वन विभाग की टीम ने जेसीबी - फोटो : BASTI
- टोल प्लाजा पर देर रात प्रवर्तन टीम की जांच में ट्रक धराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला प्रशासन की पहल पर डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य की गठित टीम ने देर रात टोला प्लाजा से लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा है। इसे सीज कर दिया गया है। लकड़ी सुल्तानपुर से बिहार जा रही थी।
डीएफओ की ओर से गठित प्रवर्तन टीम एसडीओ अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में जांच पड़ताल के लिए रात में निकली। टीम जैसे ही टोल प्लाजा के निकट पहुंची उसे लकड़ी लदा एक ट्रक दिखाई दिया। टीम ने ट्रक को रोक कर लकड़ी के कागजात मांगे, जिसे चालक नहीं दिखा सका। टीम ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और उसे सीज कर दिया है। इससे पहले इसी टीम ने एक दिन पहले टोला प्लाजा से देर रात दो और लकड़ी लदे ट्रक पकड़े थे, उनके पास भी कागजात नहीं मिले। इसे जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी कमलेश त्रिपाठी ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि वन विभाग की प्रवर्तन टीम लगातार अभियान चला रही है। लकड़ी लादकर जो भी ट्रक बिना कागजात मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed