{"_id":"5e4c264f8ebc3ecf2749b503","slug":"forest-mafia-cut-railway-trees-basti-news-gkp341646760","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन माफिया ने काटे रेलवे के 12 शीशम के पेड़, बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन माफिया ने काटे रेलवे के 12 शीशम के पेड़, बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन माफिया ने काटे रेलवे के 12 शीशम के पेड़, बरामद
एक गिरफ्तार, सरगना की तलाश में आरपीएफ
लापरवाही के लिए चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव निलंबित
बस्ती। आरपीएफ की टीम ने स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पास पिछले दिनों काटे गए 12 शीशम पेड़ों को बरामद कर लिया है। इस मामले में टीम ने गोंडा जिले के छपिया निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरपीएफ वन माफिया सरगना का भी पता लगा ली है। लापरवाही के लिए चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन के पास करीब बीस मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे की जमीन में वर्षों पुराने शीशम के पेड़ को आठ फरवरी से काट लिया गया। इसकी सूचना कुछ कर्मियों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने इंजीनियरों की टीम के साथ संयुक्त जांच की। कर्मियों से भी बातचीत की। कर्मियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दिन-दहाड़े पेड़ काटे जा रहे हैं, मगर जिम्मेदारी चुप्पी साधे हैं। इसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर सीआईबी के निरीक्षक रवींद्र कुमार मय दलबल मामले में शामिल आरोपी शिवम को दबोच लिया। शिवम की निशानदेही पर टीम ने स्टेशन से करीब बीस किमी दूर खोंडारे थानाक्षेत्र के केशवनगर एवं मसकनवा के हथनिखास से पेडों को बरामद कर लिया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अमित प्रकाश मिश्र ने टीम के निरीक्षक यादव के अलावा, एसआई रवींद्र सिंह, कांस्टेबिल मुन्ना कुमार शाह, सूरज गोंड, अनिल यादव, राजेश यादव, शैलेंद्र कुमार, सुशील यादव, कुंवर विशाल सिंह, कुशलपाल सिंह, लाल बहादुर यादव, कृष्ण मोहन पाठक, द्वारिका यादव व विद्यारतन को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।