फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Forest department sealed two saw machines

Basti News: वन विभाग ने दो आरा मशीनों को किया सील

Tue, 09 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Forest department sealed two saw machines
वन विभाग की टीम ने अवैध आरा मशीन कराया बंद।
नगर बाजार। वन विभाग ने सोमवार को अवैध आरा मशीन धरपकड़ अभियान के तहत दो मशीनों को सील किया। जांच टीम नगर पंचायत सहित आस-पास के गांवों में अभियान चलाकर सघन जांच की। इस दौरान किसी ने टीम को बताया कि नगर पंचायत में तिलक राम और मो. आबिद आरा मशीन का संचालन करते हैं।
विज्ञापन

जांच करने पहुंची टीम ने संचालक से मशीन चलाने की अनुमति संबंधी अभिलेख मांगे। दोनों के पास लाइसेंस नहीं मिलने पर टीम ने मशीनों को सील कर दिया। रेंजर कप्तानगंज ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित की जा रहीं आरा मशीनों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मशीनों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छुपे पेड़ों की कटाई की जा रही है। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसे रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। मौके पर डिप्टी रेंजर सुनील गौड़, वन रक्षक आनंद प्रताप सिंह, राम मूरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed