फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Foot overbridge will be 110 meters long

Basti News: 12 मीटर चौड़ा, 110 मीटर लंबा होगा फुट ओवरब्रिज

Wed, 27 Sep 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge will be 110 meters long
रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए ढहाया गया वाटर टैंक का मलबा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुरू हुआ रेलवे स्टेशन को चमकाने का काम
विज्ञापन

- 18 करोड़ से चमकाया जाएगा रेलवे स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बस्ती रेलवे स्टेशन को चमकाने का काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था गति शक्ति निर्माण कार्य शुरू करा चुकी है। 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवरब्रिज के लिए पुराने वाटर टैंक को ध्वस्त कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत 18 करोड़ रुपये खर्च कर स्टेशन को चमकाना है। छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया था। यात्री सुविधाओं की कमी से जूझ रहे स्टेशन को नए कलेवर में तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था गति शक्ति को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इसकी मॉनीटरिंग एनईआर लखनऊ मंडल व गोरखपुर के महाप्रबंधक को सौंपी गई है। गति शक्ति के मुख्य परियोजना प्रबंधक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए काम शुरू कराया जा रहा है। निष्प्रयोज्य हो चुके वाटर हेड टैंक को ध्वस्त कर एफओबी निर्माण की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गति शक्ति के चीफ प्रोजक्ट मैनेजर राघवेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया को शानदार लुक दिया जाएगा। साथ ही सभी प्लेटफार्मों तक पहुंचने के लिए 12 मीटर चौड़े व 110 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। सभी प्लेट फार्मों का सुदृढ़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। अन्य यात्री सुविधाएं जैसे टायलेट व यूरिनल आदि का भी इंतजाम किया जाएगा। स्टेशन भवन का सुंदरीकरण कर नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed